पाठ्यक्रम
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल उन सभी को माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा के अवसर प्रदान करता है, जो विभिन्न कारणों से विद्यालयी शिक्षा पूर्ण नहीं कर पाए हैं। यह संस्थान ऐसे अभ्यर्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जीवनोपयोगी पाठ्यक्रम चलाता है। उपर्युक्त धारणा को ध्यान में रखते हुए ही आर.एस.ओ.एस. में निम्नलिखित पाठ्यक्रम चलाए जाते हैं, जो इस सत्र 2013-14 में भी लागू रहेंगें।
3.1 अध्ययन योजना
आर.एस.ओ.एस. के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक पाठ्यक्रमों के लिए कुल 35 विषयों को यहाँ की अध्ययन योजना एवं परीक्षा योजना में समाहित किया गया है।
3.2 माध्यमिक पाठ्यक्रम
- यह पाठ्यक्रम दसवीं कक्षा के लिए निर्धारित हैं। माध्यमिक पाठ्यक्रम के 15 विषयों में से विषय का चयन तालिका-6 में दिए गये विषयों में से किया जा सकता है।
- प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए कम से कम पाँच विषयों में उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसलिए पंजीयन के समय ही पाँच विषयों का चयन करे, जिसमें गु्रप ‘अ’ में से एक अथवा दो भाषाएं और शेष विषय गु्रप ‘ब’ में से हों।
- किसी भी गु्रप से दो अतिरिक्त विषय अथवा दोनों ग्रुप में से एक-एक अतिरिक्त विषय भी लिए जा सकते हैं।
- भाषा का कोई भी तीसरा विषय अतिरिक्त विषय के रूप में ही लिया जा सकता है।
- अभ्यर्थी अधिकतम सात विषयों का चयन कर सकते हैं।
तालिका-6 : शैक्षिक पाठ्यक्रमों के लिए अध्ययन योजना में समाहित विषय
माध्यमिक स्तर |
|
उच्च माध्यमिक स्तर |
||||
कोड |
विषय |
कोड |
विषय |
|||
ग्रुप अ भाषाएँ |
ग्रुप अ भाषाएँ |
|||||
(201) |
हिन्दी |
(i) एक भाषा अनिवार्य |
(301) |
हिन्दी |
(i) एक भाषा अनिवार्य |
|
(202) |
अंग्रेजी |
(302) |
अंग्रेजी |
|||
(206) |
उर्दू |
(306) |
उर्दू |
|||
(209) |
संस्कृत |
ग्रुप ब |
||||
(210) |
पंजाबी |
(311) |
गणित |
|||
ग्रुप ब |
(312) |
भौतिकी* |
||||
(211) |
गणित * |
(313) |
रसायन विज्ञान * |
|||
(212) |
विज्ञान * |
(314) |
जीव विज्ञान * |
|||
(213) |
सामाजिक विज्ञान |
(315) |
इतिहास |
|||
(214) |
अर्थशास्त्र |
(316) |
भूगोल * |
|||
(215) |
व्यवसाय अध्ययन |
(317) |
राजनीति विज्ञान |
|||
(216) |
गृह विज्ञान * |
(318) |
अर्थशास्त्र |
|||
(222) |
मनोविज्ञान |
(319) |
व्यवसाय अध्ययन |
|||
(223) |
भारतीय संस्कृति तथा विरासत |
(320) |
लेखाशास्त्र |
|||
(225) |
चित्रकला |
(321) |
गृह विज्ञान* |
|||
(229) |
डेटा एंट्री कार्य * |
(328) |
मनोविज्ञान |
|||
(330) |
कम्प्यूटर विज्ञान* |
|||||
(331) |
समाज शास्त्र |
|||||
(332) |
चित्रकला* |
|||||
(333) |
पर्यावरण विज्ञान* |
|||||
(336) |
डेटा एंट्री कार्य* |
- प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए कम से कम पाँच विषयों में उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसलिए पंजीयन के समय ही पाँच विषयों का चयन करे, जिसमें गु्रप ‘अ’ में से कम से कम एक भाषा अथवा अधिकतम दो भाषाएं और शेष विषय गु्रप ‘ब’ में से हों।
- किसी भी गु्रप से दो अतिरिक्त विषय अथवा दोनों ग्रुप में से एक- एक अतिरिक्त विषय भी लिए जा सकते हैं।
- भाषा का कोई भी तीसरा विषय अतिरिक्त विषय के रूप में ही लिया जा सकता है।
- अभ्यर्थी अधिकतम सात विषयों का चयन कर सकते हैं।